कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो? जिन्होंने ट्रंप के अरमानों पर फेरा पानी, जीता शांति का नोबल पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2025: मारिया कोरीना मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सपनों पर पानी फेर दिया है। वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए मारिया कोरीना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मारिया कोरिना मचाडो 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की नेशनल असेंबली की सदस्य रह चुकी हैं और वह मौजूदा सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं।

Nobel Peace Prize 2025: मारिया कोरीना मचाडो (Maria Corina Machado) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सपनों पर पानी फेर दिया है। वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए मारिया कोरीना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मारिया कोरीना मचाडो को वेनेजुएला की 'आयरन लेडी' कहा जाता है। 2024 में हुए वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव में मारिया कोरीना मचाडो मुख्य चेहरा थीं, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

Nobel Peace

मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार (फोटो साभार: @MariaCorinaYA)

नोबेल समिति ने वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

End of Feed