FBI ने 10 साल बाद वांछित भगोड़े कैस्टिलो को किया गिरफ्तार, जानें- कौन है ये और कैसे मिली बड़ी सफलता?

FBI Most Wanted List: FBI डायरेक्टर काश पटेल, FBI शार्लोट स्पेशल एजेंट इन चार्ज जेम्स सी. बार्नेकल जूनियर, और शार्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस डिपार्टमेंट (CMPD) चीफ एस्टेला डी. पैटरसन ने दस सबसे ज्यादा वॉन्टेड भगोड़े एलेजांद्रो 'एलेक्स' रोसेल्स कैस्टिलो की शार्लोट वापसी की घोषणा की। एलेजांद्रो कैस्टिलो उन छह सबसे ज्यादा वॉन्टेड भगोड़ों में से एक है।

FBI Arrest Alejandro Rosales Castillo: फेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने 10 सबसे ज्यादा वॉन्टेड लोगों की लिस्ट में शामिल एक भगोड़े एलेजांद्रो रोसेल्स कैस्टिलो (Alejandro Rosales Castillo) को गिरफ्तार कर लिया है और उसे नॉर्थ कैरोलिना वापस ले आई है। कैस्टिलो पर 2016 में 23 साल की एक महिला की हत्या के आरोप से बचने का आरोप था।

fbi

FBI ने 10 साल बाद वांछित भगोड़े कैस्टिलो को किया गिरफ्तार

FBI द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'FBI डायरेक्टर काश पटेल, FBI शार्लोट स्पेशल एजेंट इन चार्ज जेम्स सी. बार्नेकल जूनियर, और शार्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस डिपार्टमेंट (CMPD) चीफ एस्टेला डी. पैटरसन ने दस सबसे ज्यादा वॉन्टेड भगोड़े एलेजांद्रो 'एलेक्स' रोसेल्स कैस्टिलो की शार्लोट वापसी की घोषणा की। FBI ने कैस्टिलो को नॉर्थ कैरोलिना के शार्लोट में कानून प्रवर्तन हिरासत में लाने के लिए मैक्सिको सरकार के साथ मिलकर काम किया।'

End of Feed