बोंडी बीच अटैक : कौन हैं साजिद अकरम और नवीद अकरम ? बॉन्डी बीच शूटर के तौर हुई पिता-पुत्र की जोड़ी की पहचान

बोंडी बीच अटैक: 50 साल के साजिद अकरम और 24 साल के बेटे नवीद अकरम की पहचान हमले के पीछे कथित बंदूकधारियों के तौर पर हुई है।

बोंडी बीच अटैक: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस गोलीबारी को 'पूरी तरह से बुराई का काम, यहूदी-विरोधी काम, हमारे तटों पर आतंकवाद का काम' बताया। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का सेलिब्रेशन के दौरान जानलेवा शूटिंग करने के आरोपी दो लोग पिता और पुत्र थे, जिनके पास कई हथियार थे।

Bondi Beach Shooters

कौन हैं साजिद अकरम और नवीद अकरम ? (फोटो: canva)

50 साल के साजिद अकरम और 24 साल के बेटे नवीद अकरम की पहचान हमले के पीछे कथित बंदूकधारियों के तौर पर हुई है। रविवार के हमले के दौरान पुलिस ने बुज़ुर्ग आदमी को गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed