FlyDubai विमान को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी पायलट कौन थे? कैप्टन स्मित के घायल होने के बाद संभाला था मोर्चा

दोनों पायलटों ने तब मोर्चा संभाला जब चीखते-चिल्लाते यात्रियों को पता चला कि कॉकपिट के अंदर क्या चल रहा है। यात्रियों ने बताया कि को-पायलट लगातार कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर रहा था और चारों तरफ खून फैला हुआ था।

FlyDubai Pilot: वे रहस्यमयी पायलट कौन हैं जिन्होंने तबाही की ओर बढ़ रहे फ्लाईदुबई (FlyDubai) के विमान को संभालने के लिए ऐन मौके पर मोर्चा संभाला? ये सवाल सभी के मन में है। 182 लोगों को इजराइल ले जा रहे इस विमान के तेजी से नीचे गिरने के बाद जब यूनिफॉर्म में मौजूद क्रू मेंबर्स कॉकपिट की तरफ भागे, उस घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी शनिवार तक उनकी सार्वजनिक पहचान सामने नहीं आई है। फ्लाईदुबई ने उन्हें सिर्फ विमान में यात्रा कर रहे ऑन-ड्यूटी क्रू मेंबर्स बताया है। यह साफ नहीं है कि एयरलाइन ने उनके बारे में और ज्यादा जानकारी क्यों नहीं दी है।

Flydubai

Flydubai विमान को किसने संभाला?

गुमनाम नायकों की बहादुरी का किस्सा

हालांकि, प्लेन में दूसरी पंक्ति में बैठे यात्री डैनियल श्लिचटर ने 'द एसोसिएटेड प्रेस' (AP) को दिए इंटरव्यू में उन गुमनाम नायकों की बहादुरी का पूरा ब्योरा दिया है। श्लिचटर ने कहा, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि हर फ्लाइट में दो अतिरिक्त पायलट नहीं होते। इस मामले में वे केवल इसलिए मौजूद थे क्योंकि उन्हें इस प्लेन को तेल अवीव से वापस दुबई लेकर जाना था। विमानन भाषा में इस व्यवस्था को 'डेडहेडिंग' (Deadheading) कहा जाता है।

End of Feed