VIDEO: 'ये क्या हो रहा है? भागो...', फायरिंग के दौरान जब जान बचाते दिखीं पत्रकार; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के पास रविवार को हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने 20-25 राउंड फायरिंग की, जिसके दौरान कई पत्रकार व्हाइट हाउस परिसर से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एबीसी न्यूज की पत्रकार सेलिना वांग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोली चलने की आवाज सुनते ही वह खुद को बचाने के लिए नीचे झुकती नजर आ रही हैं।

White House Shooting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास 'व्हाइट हाउस' के पास रविवार को गोलीबारी की घटना घटी। हमलावर ने कम से कम 20-25 राउंड फायरिंग की। गौरतलब है कि जब यह घटना घटी उस समय ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे। इतना ही नहीं इस दौरान कई न्यूज रिपोर्टर भी व्हाइट हाउस परिसर से रिपोर्टिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एबीसी न्यूज की पत्रकार सेलिना वांग की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है।

white house Shooting

व्हाइट हाउस में फायरिंग के दौरान कई पत्रकार परिसर से रिपोर्टिंग कर रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज सुनकर पत्रकार सेलिना वांग नीचे बैठ गईं। खुद को संभालने में उन्हें कुछ सेकंड लगे और फिर वे छिपने के लिए नीचे झुक गईं। घटना के समय वह परिसर के अंदर वीडियो शूट कर रही थीं।

End of Feed