करोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद, ट्रंप ने खुद बताई वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट अगस्त के अंत में अपने पद से इस्तीफा देंगी। 28 वर्षीय लेविट ने हाल ही में बेटी के जन्म के बाद परिवार और बच्चों को ज्यादा समय देने के लिए यह फैसला लिया है। ट्रंप ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह आगे भी उनकी बाहरी सलाहकार के रूप में जुड़ी रहेंगी।

Karoline Leavitt: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट अगस्त के अंत में अपने पद से इस्तीफा देंगी। ट्रंप ने खुद इस बात की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, "हमारी शानदार व्हाइट हाउस प्रेस सचिव और मेरी सबसे भरोसेमंद सहायकों में से एक, कैरोलिन लीविट, महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी ताकि वह अपने प्यारे छोटे बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें। कैरोलाइन अब मेरी शीर्ष बाहरी सलाहकारों में से एक होंगी और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर एक प्रभावशाली आवाज होंगी।"

kerolin levit

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट अगस्त के अंत में देंगी इस्तीफा। AP

28 वर्षीय करोलिन लेविट ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की पुष्टि की। उन्होंने इसे अपने जीवन का भावुक फैसला बताते हुए कहा कि हाल ही में बेटी के जन्म के बाद उन्हें महसूस हुआ कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारियों के साथ वह अपने दो छोटे बच्चों को उतना समय नहीं दे पा रही हैं, जितना वह देना चाहती हैं।

End of Feed