दो साल बाद I am Back लिख ट्रंप की फेसबुक-यूट्यब पर मौजूदगी, जानें पूरा मामला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 18, 2023, 09:06 AM IST

Donald Trump on Facebook-You tube: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अब फेसबुक के जरिए अपने विचारों को साझा कर सकेंगे। इसके साथ ही यूट्यूब के जरिए अपने करोड़ों चाहने वालों तक पहुंच सकेंगे। बैन हटने के बाद उन्होंने आई एम बैक के जरिए सोशल मीडिया पर मौजूदगी दर्ज कराई।

Donald Trump on Facebook-You tube: अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो साल पहले फेसबुक और यूट्यूब ने बैन कर दिया था। लेकिन अब बैन अमल में नहीं है। बैन हटने के बाद ट्रंप ने पहला पोस्ट करते हुये I am Back लिखा। इसके साथ ही 12 सेकेंड के एक क्लिप को साझा करते हुए बोला कि सॉरी आप लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह क्लिप 2016 में चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उनके संबोधन का अंश है। 76 साल के डोनाल्ड ट्रंप जो एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं उनके फेसबुक पर 34 मिलियन फॉलोअर और यूट्यूब पर 2.6 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हैं।

donald trump reublican

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

यू ट्यूब ने क्या कहा

YouTube ने एक बयान में कहा, "आज से, डोनाल्ड जे. ट्रम्प चैनल अब प्रतिबंधित नहीं है और नई सामग्री अपलोड कर सकता है।चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रमुख राष्ट्रीय उम्मीदवारों से समान रूप से सुनने के अवसर को संतुलित करते हुए, हमने वास्तविक दुनिया की हिंसा के निरंतर जोखिम का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी मेटा ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नए रेलिंग के साथ ट्रम्प के खातों को बहाल कर रही है। उनके ट्विटर अकाउंट, जिसके 87 मिलियन फॉलोअर्स हैं को भी दंगे के बाद ब्लॉक कर दिया गया था, जिससे उन्हें ट्रूथ सोशल के माध्यम से संवाद करने के लिए छोड़ दिया गया जहां उनके पांच मिलियन से भी कम फॉलोअर्स हैं।

End of Feed