अपने मॉल जैसा चीन ने बनाई कोरोना वैक्सीन ! टीकों का होता असर तो इतने शहरों में नहीं लगती पाबंदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 12:12 PM IST

चीन की आर्थिक हालत ये है कि वहां पहले तो जीडीपी के आंकड़े ही जारी नहीं किए जा रहे थे। अब जब जीडीपी के आंकड़े जारी हुए तो चीन की जीडीपी सिर्फ 3.9% बढ़ी है

अब बर्बाद चीन का नया चैप्टर। जहां पहले कंपनियां फैक्ट्री बंद करके चीन से भाग रही थीं, अब चीन के लोग भी फैक्ट्री छोड़कर भाग रहे हैं।आपको याद भी नहीं होगा आपने पिछली बार मास्क कब पहना था। ऐसा इसलिए हो पाया है क्योंकि भारत में कोरोना कंट्रोल में है, यहां अधिकतर लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, बूस्टर डोज भी लोगों ने लगवा ली, चीन में भी ये सब हो चुका है, वहां पर भी वैक्सीन लग चुकी है, लेकिन वहां अब भी हाल ये है कि कोरोना कंट्रोल में नहीं है और इस तरह का सख्त लॉकडाउन बार बार लगाया जा रहा है, कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हालात ये है कि चीन के लोग फैक्ट्रियां छोड़ छोड़कर भाग रहे हैं। आपको एक तस्वीर दिखाता हूं।

Foxconn ग्रुप की फैक्ट्री की तस्वीर

End of Feed