ट्रंप को लूला की खुली चुनौती! क्या है Pix, जिसके लिए अमेरिका से दुश्मनी मोल ले रहा ब्राजील?

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच अपने डिजिटल पेमेंट सिस्टम पिक्स का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सितंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होने पर वह उन्हें पिक्स इस्तेमाल करने के लिए कहेंगे। अमेरिका पिक्स पर अमेरिकी क्रेडिट कार्ड कंपनियों के साथ अनुचित प्रतिस्पर्धा का आरोप लगाते हुए जांच कर रहा है। वहीं, भारत की यूपीआई भी इसी तरह तुरंत और कम लागत में डिजिटल भुगतान की सुविधा देती है। इस विवाद के बीच ब्राजील और अमेरिका के बीच व्यापार और राजनयिक तनाव भी बढ़ा हुआ है।

ब्राजील और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अपने देश की डिजिटल पेमेंट प्रणाली Pix का खुलकर बचाव करने का ऐलान किया है। लूला ने कहा कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अगर उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होती है, तो वह बातचीत में Pix का मुद्दा उठाएंगे।

trump (30)

UPI जैसा Brazil का Pix क्यों बना अमेरिका के निशाने पर? ट्रंप से भिड़ने को तैयार लूला। AP

साओ पाउलो राज्य के साओ जोसे दो रियो प्रेटो में एक राजनीतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लूला ने कहा कि वह ट्रंप से मुलाकात के दौरान उन्हें Pix इस्तेमाल करने की सलाह देंगे। उन्होंने कहा, “मैं ट्रंप से मिलूंगा और उनसे कहूंगा कि Pix का इस्तेमाल करके देखें कि यह कितना अच्छा है।”

End of Feed