Landfast Ice: अंटार्कटिक की लैंडफास्ट बर्फ में कमी होने की आशंका,हो सकता है गंभीर खतरा, जानिए ये है क्या?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2023, 10:43 PM IST

Landfast Ice: वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक की ‘लैंडफास्ट’ बर्फ की इस सदी के अंत तक कम हो जाने की आशंका जताई है। इससे कई खतरे पैदा हो सकते हैं। जानिए आखिर ये क्या है?

Landfast Ice: अंटार्कटिक की ‘लैंडफास्ट’ बर्फ की लंबाई, मोटाई और इसका दायरा सदी के अंत तक कम हो जाने की आशंका है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। ‘लैंडफास्ट’ बर्फ समुद्र तट पर, या हिमखंड के इर्द गिर्द जमी बर्फ को कहते हैं। यह बर्फ पेंग्विन के प्रजनन के लिए बेहद जरूरी स्थान होता है। साथ ही तटीय समुद्री खाद्य चक्र को आगे बढ़ाने में भी इसका अहम योगदान है। अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों ने कहा कि पहली बार इस बर्फ में विखंडन तथा अंटार्कटिक ‘लैंडफास्ट’ बर्फ की व्यापक समीक्षा ने इसके दूरगामी महत्व को रेखांकित किया।

Landfast Ice, antarctic landfast ice

अंटार्कटिक में कम हो रही है लैंडफास्ट आइस (तस्वीर-bccl)

कुल 23 अंतरराष्ट्रीय लेखकों के दल की अगुवाई करने वाले वैज्ञानिक एलेक्स फ्रासर ने कहा कि लैंडफास्ट बर्फ वैश्विक जलवायु तंत्र में अलग प्रकार से भूमिका निभाती है और इसलिए इसे अन्य प्रकार की समुद्री बर्फ से भिन्न समझे जाने की जरुरत है। फ्रासर तथा एक अन्य प्रमुख वैज्ञानिक पैट वोंगपन ने अपनी समीक्षा जर्नल ‘रिब्यूज ऑफ जियोफिजिक्स’ में प्रकाशित की है।

End of Feed