'लाल किले से लेकर कश्मीर तक हमला...', क्या दिल्ली ब्लास्ट में था PAK का हाथ? पाकिस्तानी नेता का VIDEO वायरल

Delhi Blast: दिल्ली में हुए आतंकी हमले को लेकर एक पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा सामने आया है जिसमें उसने दिल्ली से लेकर कश्मीर के जंगलों तक कई आतंकी हमले को अंजाम देने की बात कबूली है। उसका कबूलनामा ऐसे समय पर जब दिल्ली ब्लास्ट में 15 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई अन्य घायल हो गए।

Delhi Blast: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के पीछे क्या पाकिस्तान का हाथ था? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तानी नेता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने दिल्ली से लेकर कश्मीर के जंगलों तक कई आतंकी हमले को अंजाम देने की बात कबूली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी नेता और पीओके के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक दिखाई दे रहे हैं, जो यह दावा कर रहे हैं कि मैंने कहा था कि अगर आप बलूचिस्तान को खून से लथपथ करते रहेंगे तो हम लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत पर हमला करेंगे और हमने यह करके भी दिखाया। वे अभी भी शवों की गिनती नहीं कर पा रहे हैं।

Delhi Blast Pakistan Connection

पाकिस्तान नेता चौधरी अनवारुल हक (फोटो साभार: PTI/Times Now)

पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा

पाकिस्तानी नेता ने आगे दावा किया, ''कुछ दिनों बाद हथियारबंद लोग दिल्ली में घुस आए और हमला कर दिया। उन्होंने अभी तक शायद सभी शवों की गिनती नहीं की है।'' पाकिस्तानी नेता का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ब्लास्ट हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत पाकिस्तानी नेता के वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed