'हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे, संकल्प को करेंगे सिद्ध', कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी

PM Modi In Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलेशियाई प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी से न सिर्फ स्वागत किया, बल्कि अपनी कार में बैठाकर भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में ले गए, जहां पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की।

PM Modi In Malaysia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं आसियान सम्मेलन के लिए मलेशिया नहीं आ पाया था, लेकिन मैंने अपने दोस्त से वादा किया था कि मैं जल्द ही मलेशिया आऊंगा।

PM Modi in Malaysia

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

मलेशिया में PM मोदी का भव्य स्वागत

पीएम मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री इब्राहिम को भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ''...आपके स्वागत की गर्मजोशी हमारी साझा संस्कृति की खूबसूरत विविधता को दर्शाती है। सबसे पहले मैं अपने प्रिय मित्र अनवर इब्राहिम का धन्यवाद देता हूं, जो इस सामुदायिक समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अभी अपने भाषण में भारत-मलेशिया दोस्ती के व्यापक स्तर और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं पर जो उदार शब्द कहे, उसके लिए भी मैं उनका आभारी हूं।''

End of Feed