'हमें पता है भारत पर US ने दबाव बनाया है', पुतिन के भारत दौरे से पहले क्रेमलिन का बड़ा बयान

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पेस्कोव ने कहा कि हम भारत और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्ते में हस्तक्षेप नहीं कर सके लेकिन हमें पता है कि टैरिफ को लेकर भारत पर दबाव है। भारत के साथ रूस आगे अपने संबंधों को कैसे बढ़ाता है यह दबाव बहुत कुछ उस पर निर्भर करेगा।

Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिन की यात्रा पर 4 दिसंबर को भारत पहुंच रहे है। रूसी राष्ट्रपति के इस भारत दौरे पर दुनिया भर की नजर है। इस बीच, क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर लगे अतिरिक्त 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी है। पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि यूएस ने टैरिफ लगाकर भारत पर दबाव बनाया है और यह बात मास्को को पता है। प्रवक्ता ने कहा कि इस टैरिफ की वजह से भारत चुनौतियों का सामना कर रहा है लेकिन रूस इस मामले में दखल नहीं देगा। यह नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच का द्विपक्षीय मसला है।

russia

चार दिसंबर को दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति। तस्वीर-PTI

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पेस्कोव ने कहा कि हम भारत और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्ते में हस्तक्षेप नहीं कर सकते लेकिन हमें पता है कि टैरिफ को लेकर भारत पर दबाव है। भारत के साथ रूस आगे अपने संबंधों को कैसे बढ़ाता है यह दबाव बहुत कुछ उस पर निर्भर करेगा।

End of Feed