हमने दुश्मन को हरा दिया है, उसे कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे...ट्रंप का ईरान पर निशाना

Charles III in USA: यह हाई-प्रोफाइल राजकीय यात्रा ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध को लेकर वाशिंगटन और लंदन के बीच कूटनीतिक दरार गहरी होती जा रही है।

Trump on Iran : यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि वह ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे। संवाददातों के बीच ट्रंप ने कहा, हम इस समय मध्य पूर्व में काम कर रहे हैं... हमने उस विशेष दुश्मन को सैन्य रूप से परास्त कर दिया है, और हम उसे कभी भी ऐसा करने नहीं देंगे। चार्ल्स (यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय) मुझसे भी अधिक सहमत हैं। हम उस शत्रु को कभी भी परमाणु हथियार रखने नहीं देंगे।

Donald trump

ट्रंप का दावा- हमने ईरान को हरा दिया

तो आप फ्रेंच भाषा बोल रहे होते...

वहीं, किंग चार्ल्स तृतीय ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, आपने हाल ही में टिप्पणी की थी, श्रीमान राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रम्प), कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका न होता, तो यूरोपीय देश जर्मन भाषा बोल रहे होते। क्या मैं यह कहने की हिम्मत कर सकता हूं कि यदि हम न होते, तो आप फ्रेंच भाषा बोल रहे होते।

End of Feed