क्या सऊदी अरब में विमान को क्रैश कराने की थी साजिश? प्लेन को 14 हजार फीट पर ले आया था पायलट, Video

फ्लाईदुबई की यह घटना शुरुआती जानकारी से कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है। अधिकारी कथित तौर पर इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पायलट ने आत्महत्या की कोशिश के तहत विमान को क्रैश कराने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि इजरायली यात्रियों और सह-पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की।

Flydubai flight News : बुधवार सुबह दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान के पायलट एवं को-पायलट के बीच लड़ाई होने की बात सामने आई। हालांकि, बाद की रिपोर्टों में विमान के सऊदी अरब में क्रैश कराने की आशंका जताई गई। एक वीडियो में विमान की खिड़की से खौफनाक मंजर भी सामने आया है। शुरुआती फुटेज में विमान के अचानक नीचे की ओर गोता लगाने की बात सामने आई है।

Saudi Arab

सऊदी अरब से तेल अवीव जा रहा था विमान।

15 हजार फीट तक नीचे आ गया विमान

इजराइली मीडिया के मुताबिक, विमान 30 हजार फीट की ऊंचाई से महज एक मिनट में करीब 15 हजार फीट तक नीचे आ गया, जबकि उसकी रफ्तार मैक-1 तक पहुंच गई थी। एक इजरायली सूत्र ने कहा कि विमान की इस घटना में आतंकी साजिश की आशंका को अभी खारिज नहीं किया गया है। यह संभावना भी जांची जा रही है कि किसी एक पायलट ने विमान को हाईजैक करने की कोशिश की और दूसरे पायलट ने उसे काबू कर लिया। इजराइल में अब सऊदी अरब की जांच के निष्कर्षों का इंतजार किया जा रहा है।

End of Feed