अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मारने का था प्लान, युवक ने ट्रक से व्हाइट हाउस के बैरिकेट को रौंदा, 10 प्वाइंट में मामले को समझिए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 24, 2023, 10:41 AM IST

Plan to Kill US President Joe Biden: मिसौरी के एक 19 साल व्यक्ति ने को अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। क्योंकि वह राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने के लिए ट्रक से व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेट रौंद दिया था।

Plan to Kill US President Joe Biden: अमेरिका मीडिया में आई खबर के मुताबिक मिसौरी के एक 19 साल व्यक्ति ने राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) को जान से मारने की धमकी दिया ताकि सत्ता पर कब्जा किया जा सके। इसी उद्देश्य से 19 वर्षीय साई वार्षित कंडुला ने सोमवार रात कथित तौर पर एक किराए के ट्रक को व्हाइट हाउस बैरिकेट को तोड़ते हुए घुसा दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एबीसी न्यूज ने कहा कि पुलिस के मुताबिक उस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और उनके परिवारों को जान से मारने की धमकी देने, अपहरण करने या नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने कहा कि चेस्टरफील्ड के ड्राइवर साईं वार्षिथ कंडुला ने ऐसे भड़काऊ बयान दिए जिससे जांचकर्ताओं को संकेत मिला कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाना चाह रहा था।

US President Joe Biden, Plan to assassinate US President, White House

जो बाइडेन की हत्या का प्लान!

कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दिए गए बयानों के बाद साईं वार्षित कंडूला के खिलाफ आरोपों में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, उनके परिवार के सदस्य को मारने की धमकी देना, अपहरण करना, नुकसान पहुंचाना शामिल है। प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि जो बाइडेन व्हाइट हाउस में थे, जब ट्रक बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कर्ज सीमा पर चर्चा करने के लिए हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी से मुलाकात की थी।

End of Feed