Wagner Group:मॉस्को की तरफ कूच नहीं करेंगे वैगनर लड़ाके,प्रिगझोनी का मन बदला या पुतिन से डरे

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 25, 2023, 07:33 AM IST

Wagner Group: आखिर ऐसा क्या हुआ कि वैगनर लड़ाकों के मुखिया येविगेनी प्रिगझोनी ने अपना मन बदला और मॉस्को नहीं जाने का फैसला किया। प्रिगझोनी ने कहा था कि जो रास्ते में आएगा उसे सबक सिखा देंगे।

Wagner Group: वैगनर पीएमसी के मुखिया येविगेनी प्रिगझोनी क्या मान गए हैं। क्या रूस में बगावत का खतरा टल चुका है। इन दोनों सवालों के जवाब को कुछ ऐसे समझा जा सकता है। रोस्तोव पर कब्जा करने का दावा करने वाले वैगनर(what is wagner group russia, ) लड़ाकों ने मॉस्को नहीं जाने का फैसला किया है। मॉस्को के लिए कूच ना करने के पीछे खून खराबा का जिक्र किया है। बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को साफ कर दिया था कि वैगनर समूह का काम देशद्रोह है और सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व पुतिन सहयोगी येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा संचालित वैगनर(wagner group in hindi,) निजी सेना के लड़ाके पहले से ही राजधानी के अधिकांश रास्ते पर थे, उन्होंने रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया था और मास्को के लिए 1100 किमी के सफर के लिए निकल पड़े थे। लेकिन मॉस्को से ठीक 360 किमी पहले वापस लौटने का फैसला किया। एक ऑडियो संदेश में प्रिगोझिन ने कहा कि खून बहने के खतरे के कारण लड़ाके बेस पर लौट आएंगे।उनके कार्यालय ने कहा कि विद्रोहियों के लिए सुरक्षा की गारंटी के बदले में रूस (why wagner group against russsia)भर में वैगनर लड़ाकों की आगे की आवाजाही को रोकने के लिए बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने एक समझौता किया था।

End of Feed