Wagah Border पर अकेले रह गए पाकिस्तानी जवान, लोगों ने साथ छोड़ा!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2023, 09:20 PM IST

पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है। तंगहाली का सामना कर रही पाकिस्तान की जनता के सामने इस वक्त सबसे बड़ी समस्या दो वक्त की रोटी मिलना है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। रोटी की तलाश में लोग अब अपने गांव तक छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

कर्ज में बुरी तरह डूबे और दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुके Pakistan में हालात दिन पर दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान में इस वक्त जो हालात हैं उसका असर Border तक पर देखने को मिल रहा है।

तंगहाली का सामना कर रही पाकिस्तान की जनता के सामने इस वक्त सबसे बड़ी समस्या दो वक्त की रोटी मिलना है। पाकिस्तान में इन दिनों हालात इस कदर खराब हैं कि लोग वाघा बॉर्डर (Wagah Border) तक छोड़कर भाग गए हैं। पाकिस्तान के लोग वाघा बॉर्डर पर अब अपने जवानों का हौसला बढ़ाने तक नहीं आ रहे। हाल ये है कि परेड के दौरान दर्शक दीर्घा पूरी तरह से खाली नजर आने लगा है।

End of Feed