चीन पहुंचे पुतिन, शी जिनपिंग से 40 से भी ज्यादा बार मुलाकात, आखिर इस सबसे मजबूत दोस्ती के पीछे क्या है वजह?

Putin China Visit: व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर चीन पहुंच चुके हैं। दोस्ती की सबसे बड़ी वजह है अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ साझा रणनीति।

Vladimir Putin in Beijing: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर चीन पहुंच चुके हैं, जहां उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई। यह सिर्फ एक सामान्य राजनयिक दौरा नहीं माना जा रहा, क्योंकि दोनों नेता अब तक 40 से ज्यादा बार मुलाकात कर चुके हैं। खास बात ये कि कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन से होकर गए हैं और अब पुतिन चीन आ गए। बता दें कि दुनिया की राजनीति में शायद ही कोई ऐसा बड़ा नेता हो, जिससे शी जिनपिंग ने पुतिन जितनी बार मुलाकात की हो।

चीन पहुंचे पुतिन, शी जिनपिंग से 40 से भी ज्यादा बार मुलाकात, आखिर इस सबसे मजबूत दोस्ती के पीछे क्या है वजह?

चीन पहुंचे पुतिन, शी जिनपिंग से 40 से भी ज्यादा बार मुलाकात, आखिर इस सबसे मजबूत दोस्ती के पीछे क्या है वजह?

रूस और चीन की यह नजदीकी पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ी है। 2013 में शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों ने अपने रिश्तों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की बात शुरू की थी। बाद में 2022 में दोनों देशों ने 'No Limits Partnership' का ऐलान किया। यानी ऐसी साझेदारी जिसकी कोई तय सीमा नहीं होगी।

End of Feed