अमेरिका ईरान के बीच बिगड़ी बात बनाने के लिए आगे आए पुतिन;तेहरान को दिया मध्यस्थता कराने का ऑफर

US Iran War: शहबाज शरीफ की मध्यस्थता में ईरान-अमेरिका की वार्ता फेल होने के बाद अब इस मुद्दे को हल करने के लिए नए स्तर पर कूटनीति का दौर शुरू हो गया है। इस बार इसका बीड़ा रूसी राष्ट्रपति उठाते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष से वार्ता कर उन्हें दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने का ऑफर दिया है।

US Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और ईरान और अमेरिका के बीच शांति स्थापित कराने और समझौता कराने के लिए अब रूस आगे आया है। क्रेमलिन ने अपने आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी। क्रेमलिन ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेज़ेश्कियन के साथ फोन पर वार्ता की। इस दौरान उनके बीच मध्य पूर्व में नवीनतम घटनाक्रमों पर चर्चा की।

पुतिन ने तेहरान को दिया मध्यस्थता कराने का ऑफर

पुतिन ने तेहरान को दिया मध्यस्थता कराने का ऑफर

स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों में मध्यस्थता करने का भी प्रस्ताव

इस दौरान पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष से कहा कि रूस इस संघर्ष के राजनीतिक और राजनयिक समाधान में सुविधा प्रदान करना जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने मध्य पूर्व में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों में मध्यस्थता करने का भी प्रस्ताव रखा। इस बाबत रूस सभी क्षेत्रीय भागीदारों के साथ सक्रिय संपर्क बनाए रखेगा।

End of Feed