दुनिया

'जानलेवा भंवर में फंसेगा दुश्मन...', अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान का घातक पलटवार, कहा- होर्मुज पर हमारा नियंत्रण

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, तेहरान ने कहा कि होर्मुज पर ईरानी सुरक्षा बलों का 'पूर्ण नियंत्रण' है

Image

'जानलेवा भंवर में फंसेगा दुश्मन...', अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान का घातक पलटवार, कहा- होर्मुज पर हमारा नियंत्रण

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिना रुके ईरान को एक के बाद एक चेतावनी दे रहे हैं। ट्रंप का मानना है कि तेहरान अंतत: अमेरिकी मांगों को मान लेना। होर्मुज में नाकेबंदी वाली टिप्पणी के बाद ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि तेहरान बातचीत की मेज पर वापस आएगा। इस बीच, तेहरान ने अमेरिका को करारा जवाब देते हुए कहा कि होर्मुज पर ईरानी सुरक्षा बलों का 'पूर्ण नियंत्रण' है और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स किसी भी गलत कदम का ऐसा जवाब देंगे कि दुश्मन होर्मुज स्ट्रेट के घातक भंवर में फंस जाएगा।

US पर भड़का IRGC

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने अमेरिका और पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि किसी भी गलत कदम का जवाब ऐसा होगा कि दुश्मन इस स्ट्रेट के घातक भंवर में फंस जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे क्षेत्र पर ईरानी सुरक्षा बलों का पूर्ण नियंत्रण है।

यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी। ट्रंप ने 'ट्रूथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उन सभी जहाजों की पहचान करने और उन्हें रोकने का निर्देश दिया है जिन्होंने ईरान को टोल का भुगतान किया है।

उन्होंने कहा कि जो कोई भी अवैध टोल का भुगतान करेगा, उसे समुद्र में सुरक्षित आवागमन की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि अन्य देश भी होर्मुज स्ट्रेट की इस नाकेबंदी में शामिल होंगे।

इस्लामाबाद वार्ता हुई विफल

यह तनाव उस समय और बढ़ गया जब इस्लामाबाद में हुई वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। इसके बाद अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और सख्त कर दिया। सनद रहे कि होर्मुज स्ट्रेट एक बेहद महत्वपूर्ण और संकरा समुद्री मार्ग है, जिसके जरिए दुनिया की कुल तेल आपूर्ति के लगभग पांचवें हिस्से का परिवहन होता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!