राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- 'यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए उनके पास बेहतरीन आइडिया', नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर पर भी बड़ा बयान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी के यूक्रेन युद्ध रोकने के शांति प्रयासों और सुझावों की सराहना की है। इसके अलावा नार्थ-साउथ कॉरिडोर पर भी बड़ी बात कही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और शांतिपूर्ण समाधान खोजने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध होने के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी लगातार यूक्रेन संकट को खत्म करने और बातचीत के जरिए स्वीकार्य समाधान खोजने का मुद्दा उठाते रहते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के साथ व्यापारिक गलियारों और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में अंतर-राष्ट्रीय नॉर्थ-साउथ परिवहन कॉरिडोर (INSTC) के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

Vladimir Putin

वाल्दाई डिस्कशन क्लब में बोलते पुतिन

"गहरे संबंधों के बावजूद शांति का मुद्दा उठाते हैं मोदी"

मॉस्को में वाल्दाई डिस्कशन क्लब के एक सत्र में बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन वैश्विक नेताओं में से एक हैं जो हमारे बहुत अच्छे और व्यक्तिगत मैत्रीपूर्ण संबंधों के बावजूद, लगातार यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने का सवाल उठाते हैं। उनके पास दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान खोजने का गहरा रुझान और बहुत अच्छे विचार हैं।

End of Feed