नेपाल में तख्तापलट: नवलपरासी में रात भर जमकर उपद्रव, मंत्री का घर फूंका, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

मंगलवार की रात्रि लुंबिनी प्रदेश के वन और वातावरण मंत्री देवकरण प्रसाद कलवार के घर पर आंदोलनकारियों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि नवलपरासी जिले के परसौनी में स्थित मंत्री कलवार के आवास पर मंगलवार देर रात्रि प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की...

Nepal Turmoil: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद हुईं हिंसा और तख्ता पलट का असर इंडो नेपाल बॉर्डर वाल्मीकिनगर से सटे नवलपरासी में देखा जा रहा है। नेपाल के रानी नगर में प्रदर्शनकारियों नें बाइक रैली निकाली तो वहीं वाल्मीकिनगर बॉर्डर से सटे नेपाल के नवलपरासी जिले में रात तक जमकर उपद्रव मचा।

Nepal protest

नेपाल में तख्तापलट (AP)

मंत्री देवकरण प्रसाद का घर फूंका

मंगलवार की रात्रि लुंबिनी प्रदेश के वन और वातावरण मंत्री देवकरण प्रसाद कलवार के घर पर आंदोलनकारियों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि नवलपरासी जिले के परसौनी में स्थित मंत्री कलवार के आवास पर मंगलवार देर रात्रि प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की और घर के कई हिस्सों में आग भी लगा दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वाल्मिकीनगर बॉर्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की अधिकारी निगरानी में जुटे हैं। खुद बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज और SSB 21वी बटालियन के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत ने भी सीमा का जायजा लिया है।

End of Feed