पत्थरबाजी, आंसू गैस के गोले...भ्रष्टाचार के खिलाफ काठमांडू में फिर उग्र हुआ प्रदर्शन, PM ओली ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। काठमांडू की सड़कों पर उग्र प्रदर्शन का दौर जारी है। इस बीच, हालात के बिगड़ने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Protest in Nepal: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नेपाल में सोमवार को शुरू हुआ उग्र प्रदर्शन मंगलवार को भी नहीं थमा। सोमवार देर रात ओली सरकार ने सोशल मीडिया से बैन तो हटा लिया लेकिन Gen Z इतने से शांत नहीं हुआ। उसने अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है। मंगलवार को काठमांडू की सड़कों पर बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतरे। काठमांडू के अहम एवं संवेदनशील इलाकों की तरफ बढ़ रहे युवाओं को जब सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो इनके बीच टकराव बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। काठमांडू की सड़कों पर उग्र प्रदर्शन का दौर जारी है। इस बीच, हालात के बिगड़ने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

nepal corruption

काठमांडू में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन। तस्वीर-AP

सोमवार रात सोशल मीडिया बैन वापस लिया

ओली सरकार ने सोमवार रात फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लगाया गया अपना बैन वापस ले लिया लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन का दौर थमा नहीं है। लोग अब कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं। प्रदर्शन में ज्यादातर युवा शामिल हैं जिन्हें Gen Z कहा जा रहा है।

End of Feed