वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है भारत का लोकतंत्र, लंदन में बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 6, 2023, 06:47 AM IST

यूनाइटेड किंगडम के महामहिम महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन में हैं। वहां उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूनाइटेड किंगडम के महामहिम महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे। वहां वे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय भारत का लोकतंत्र किसी भी वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है। साथ ही उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों और मजबूत करने के लिए भारतीय समुदाय के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को अपने डायस्पोरा पर गर्व है। वे भारत के 24X7 एंबेसडर हैं। यहां 1.7 मिलियन और पूरी दुनिया में 32 मिलियन हैं। उन्हें उदाहरण के लिए पूरक बनाया जा सकता है और वे कर्मभूमि और जन्मभूमि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध भी हैं। संपूर्ण संतुलन और अद्भुत क्षमता के साथ काम करते है।

Jagdeep Dhankhar in London, Maharaj Charles III Coronation, Democracy

लंदन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

पीएम मोदी ने आम लोगों की बदल दी जिंदगी

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इस समय किसी भी वैश्विक मापदंडों पर सबसे अधिक कार्यात्मक है। भारत में - विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कार्यपालिका सभी सामाजिक मापदंडों और तत्वों के अकल्पनीय स्तर पर मानवता के छठे हिस्से को बदल दिया है जिनकी जिंदगी पीड़ा में गुजर रही थी। आम आदमी सशक्त हो रहा है। बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। जो पहले कभी सपने में भी नहीं देखा जा सकता था। यह जमीनी हकीकत है। यह सड़क, रेल, वायु या तकनीकी कनेक्टिविटी में है।

End of Feed