चीन रवाना होने से पहले ट्रंप ने की जिनपिंग की तारीफ, बोले-दोनों देशों के लिए होंगी 'शानदार चीजें'

ट्रंप के साथ यात्रा करने वाले अन्य दिग्गजों में गोल्डमैन सैस के डेविड सोलोमन, इल्यूमिना के सीईओ जैकब थेसन, मास्टरकार्ड के सीईओ साइकल मिबाक, मेटा के एक्जीक्यूटिव डीन पॉवेल मैककॉर्मिक, माइक्रान के सीईओ संजय महरोत्रा, क्वॉलकम के सीईओ क्रिस्टियानो आमोन और वीजा के सीईओ रयान मैक्लेनरी शामिल हैं।

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीन दौरे पर बयान दिया है। ट्रंप ने सोमवार (स्थायी समयानुसार) को कहा कि उन्हें अपने इस चीन दौरे से बहुत उम्मीद है और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपनी मुलाकात को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान वाशिंगटन और बीजिंग के लिए 'बहुत अच्छी चीजें' होंगी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा 'अपने चीन दौरे को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। चीन एक शानदार देश है। इसके राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सभी सम्मान करते हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के लिए बहुत अच्छी चीजें होंगी।' ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे।

donald trump

13 मई को चीन पहुंचेंगे डोनाल्ड ट्रंप।

ट्रंप के साथ जाए दिग्गज कंपनियों के सीईओ

इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के साथ अमेरिकी कारोबारियों एवं तकनीक से जुड़े दिग्गजों का एक बड़ा दल भी जाएगा। ट्रंप के साथ एपल के सीईओ टिम कूक, टेस्ला एवं स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन श्वार्जमैन, बोइंग के सीईओ केली ओर्टबर्ग, सिटी सीईओ जेन फ्रेजर, सिसको के सीईओ चक रॉबिन्स, कोहरेन्ट के सीईओ जिम एंडरसन और जीई एयरोस्पेस के सीईओ एच लॉरेंस कल्प भी जाएंगे।

End of Feed