Venezuela Earthquake: उत्तरी-पश्चिमी वेनेज़ुएला में बुधवार को 22.21 GMT पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी कराकास से 370 मील से ज्यादा पश्चिम में जूलिया राज्य के मेने ग्रांडे समुदाय से 24 किलोमीर पूर्व-उत्तर पूर्व में था अमेरिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप की गहराई 7.8 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए थे।
वेनेजुएला में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप (Photo - Canva)
बता दें कि वेनेजुएला के साथ पड़ोसी देश कोलंबिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने पर सीमा के पास के लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकले और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। भूकंप से लोगों में दशहत का माहौल है। हालांकि अभी तक किसी भी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
सुनामी का खतरा नहीं
राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र (NTWC) ने एक बयान जारी किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि अमेरिका के पूर्वी तट, खाड़ी तट या कनाडा के अटलांटिक प्रांतों के लिए सुनामी का कोई खतरा मौजूद नहीं है। भूकंप के दौरान या उसके बाद भी टीवी पर सरकारी चैनल ने अपने नियमित कार्यक्रम जारी रखे। इसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा संचालित विज्ञान केंद्रित कार्यक्रम भी शामिल था।
हाल के वर्षों में भूकंप की घटनाएं बढ़ने लगी है। अभी बीते दिनों में रूस के कामचटका में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इससे पहले अगस्त के महीने में भी रूप के कुरील द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले तुर्की, म्यांमार और अफगानिस्तान में भी भूकंप आया था, जिसमें जानमाल को काफी नुकसान हुआ था।
क्यों आता है भूकंप
बता दें कि पृथ्वी के भीतर 7 प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें हैं और इनके अलावा कई छोटी प्लेटें और माइक्रोप्लेट भी हैं। जो लगातार घूमती रहती हैं। लेकिन कभी-कभी घूमते हुए फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती है। इनके टकराने से कंपन पैदा होता है, जिसे हम भूकंप कहते हैं।
