East Hollywood Accident: अमेरिका में लॉस एंजिलिस के ‘ईस्ट हॉलीवुड’ में एक नाइट क्लब में प्रवेश करने के लिए इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ में घुसे वाहन की चपेट में आने से 30 लोग घायल हो गए। लॉस एंजिलस के अग्निशमन विभाग के जन सूचना अधिकारी कैप्टन एडम वान गेरपेन के अनुसार, पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।
लॉस एंजिलिस पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विभाग ने एक बयान में कहा कि ईस्ट हॉलीवुड में सैंटा मोनिका बुलीवर्ड में घायल होने से कम से कम तीन लोगों की हालत गंभीर है। वान गेरपेन ने एबीसी को बताया कि नाइट क्लब में प्रवेश के लिए कतारबद्ध लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं को एक वाहन ने टक्कर मार दी।
मामले की हो रही जांच
गेरपेन ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उस व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गेरपेन ने बताया कि पीड़ितों की मदद के लिए आपातकालीन दल के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही क्लब के अंदर मौजूद लोग मदद के लिए बाहर आ गए थे।
