ट्रंप ने दिया NATO को जोर का झटका! जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका; आखिर क्या है वजह?

अमेरिका ने अपने नाटो सहयोगी जर्मनी से लगभग 5,000 सैनिक वापस बुलाने का फैसला किया है, जिससे यूरोप की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। यह कदम ट्रंप और फ्रेडरिक मर्ज के बीच ईरान युद्ध को लेकर हुई तीखी बहस के बाद सामने आया है। ट्रंप पहले ही नाटो और यूरोपीय देशों की आलोचना कर चुके हैं, खासकर तब जब कई यूरोपीय देशों ने ईरान संघर्ष में अमेरिका का समर्थन नहीं किया। वर्तमान में जर्मनी में करीब 36,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, जिनमें से लगभग 14% सैनिकों को हटाया जाएगा।

अमेरिका ने यूरोप को जोर का झटका दिया है। दरअसल, अमेरिाक ने कहा है कि वह अपने नाटो सहयोगी (NATO) जर्मनी से 5000 सैनिक वापस बुला रहा है। बता दें कि हाल ही में ट्रंप ने खुलकर नाटो और यूरोपीय देशों की आलोचना की थी। दरअसल, ईरान युद्ध में कई यूरोपीय देशों ने अमेरिका का साथ न देने का फैसला किया था, जिससे ट्रंप आग बबूला हो उठे थे।

trump (13)

अमेरिका ने जर्मनी से लगभग 5,000 सैनिक वापस बुलाने का फैसला किया है। AI IMAGE

इसी सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान युद्ध को लेकर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से तीखी बहस हो गई थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैनिकों की संख्या कम करने की धमकी दी थी। पेंटागन के इस कदम से यूरोप की सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।

End of Feed