Janet Yellen : इस सप्ताह चीन की यात्रा पर जाएंगी अमेरिका की वित्त मंत्री येलेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2023, 03:06 PM IST

Janet Yellen: अमेरिका-चीन दोनों देशों के बीच कई मुद्दों को लेकर असहमति और संभावित टकराव है। इसमें ताइवान के साथ व्यापार, चीन तथा हांगकांग में मानवाधिकार की स्थिति से लेकर दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य मौजूदगी और यूक्रेन-रूस युद्ध जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Janet Yellen: अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन अमेरिका-चीन संबंधों को बेहतर बनाने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को बीजिंग की यात्रा करेंगी। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। येलेन ने चीन से आर्थिक संबंध तोड़ने की धारणा को ‘विनाशकारी’ करार दिया है और पिछले वर्ष कई बार उन्होंने कहा था कि वह चीन की यात्रा करना चाहती हैं।

Janet Yellen

चीन की यात्रा पर जा रही हैं अमेरिका की वित्त मंत्री।

नौ जुलाई तक चीन में रहेंगी

उनका कहना है कि भू-राजनीति तथा आर्थिक विकास को लेकर अपने तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद दोनों देश ‘एक साथ रहने का रास्ता ढूंढ सकते हैं और उन्हें (ऐसे रास्तों को) तलाशने की जरूरत है।’ नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि येलेन इस सप्ताह चीन के अधिकारियों, चीन में व्यापार करने वाली अमेरिकी कंपनियों और चीन के लोगों के साथ मुलाकात करेंगी। नौ जुलाई तक वह वहां रहेंगी।

End of Feed