US Tariff: भारत सहित कई देशों के साथ व्यापार वार्ता के बीच अमेरिकी टैरिफ की टाइमलाइन बढ़ी, अब 1 अगस्त से होंगे लागू

US Tariff: अप्रैल में ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के कई व्यापारिक साझेदारों पर 10 प्रतिशत बेस टैरिफ लगाने और बाद में 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने की योजना की घोषणा की थी। इस कदम का उद्देश्य अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करना और व्यापार घाटे को कम करना था।

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश-विशिष्ट टैरिफ लागू करने की योजना में बदलाव करते हुए 1 अगस्त से नए टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है। यह राहत भारत सहित कई देशों के साथ व्यापार वार्ता के तेजी से आगे बढ़ने के बीच आई है। इससे पहले ये टैरिफ 9 जुलाई से प्रभावी होने वाले थे, लेकिन अब इसे 1 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।

End of Feed