US ने Infosys, Wipro समेत कई भारतीय कंपनियों को दिया झटका, ट्रंप ने परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम किया सस्पेंड

H-1B Visa Row: अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट ने कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, एचसीएल और कैपजेमिनी को परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है।

H-1B Visa Row: अमेरिका ने इंफोसिस, टाटा, विप्रो जैसी कई बड़ी आईटी कंपनियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट ने कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, एचसीएल और कैपजेमिनी को परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट और एडोब जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इन आईटी कंपनियों पर ग्रीन कार्ड प्रोग्राम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

'बड़े पैमाने पर हो रहा दुरुपयोग'

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वीजा धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एच-1बी वीजा प्रोग्राम पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रोग्राम अमेरिका में उन नौकरियों के लिए विदेशी कर्मचारियों को लाने के लिए बनाया गया था, जिन्हें अमेरिकी कामगारों से नहीं भरा जा सकता, लेकिन अब इसमें बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है।

End of Feed