'अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा अमेरिका...', भारत पर 100% टैरिफ वाले बिल को लेकर अपने ही देश में घिरे ट्रंप

अमेरिकी सीनेट ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध विधेयक को 86-11 वोट से मंजूरी दी है, जिसमें रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इससे भारत और चीन प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, अमेरिका में ही कुछ सांसदों ने इस कदम का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि इतना भारी टैरिफ रूस पर दबाव बनाने के बजाय अमेरिकी कंपनियों और उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों पर 100% तक सीमा शुल्क यानी टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो रूस से भारी मात्रा में तेल और प्राकृतिक गैस खरीदते हैं। इस नए कदम से भारत और चीन जैसे बड़े एशियाई देश सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं।

trump news (10)

भारत-चीन पर 100% टैरिफ का ट्रंप के प्लान पर अमेरिकी सांसदों ने ही उठाए सवाल। AP

हालांकि, ट्रंप के इस फैसले को लेकर अब अमेरिका में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अमेरिकी सीनेट ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले एक व्यापक विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से ऊर्जा खरीदने वाले प्रमुख देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने का प्रावधान है। भारत और चीन इस प्रावधान के दायरे में आ सकते हैं।

End of Feed