डेटा चोरी के आरोप में फंसी 3 भारतीय साइबर कंपनियां, अमेरिकी सीनेटरों की मांग- प्रतिबंध लगाए ट्रंप प्रशासन

सीनेटरों के अनुसार, ये भारत-आधारित साइबर-मर्सिनरी (भाड़े के हैकर्स) समूह पिछले 15 से अधिक वर्षों से अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों और वकीलों को निशाना बनाकर जासूसी कर रहे हैं।

Data Theft: अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटरों के एक सर्वदलीय समूह ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अमेरिका और उसके नागरिकों का डेटा हैक करने वाली तीन भारतीय कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीनेटरों ने वाणिज्य विभाग से इन कंपनियों को अमरीकी तकनीक और सॉफ्टवेयर सेवाओं से पूरी तरह से ब्लैकलिस्ट करने की अपील की है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर रोन वायडेन (Ron Wyden), शेल्डन व्हाइटहाउस (Sheldon Whitehouse) और रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर पैट हैरिगन (Pat Harrigan) ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक (Howard Lutnick) को पत्र लिखकर सनकिस्ड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड (Sunkissed Organic Pvt Ltd), बेलट्रॉक्स लिमिटेड (BellTrox Ltd) और साइबररूट लिमिटेड (CyberRoot Ltd) के खिलाफ तुरंत कदम उठाने को कहा है।

cyber crime

तीन भारतीय कंपनियों पर डेटा चोरी का आरोप

15 वर्षों से जारी हैकिंग गतिविधियां

सीनेटरों के अनुसार, ये भारत-आधारित साइबर-मर्सिनरी (भाड़े के हैकर्स) समूह पिछले 15 से अधिक वर्षों से अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों और वकीलों को निशाना बनाकर जासूसी कर रहे हैं। रॉयटर्स और द सिटीजन लैब (The Citizen Lab) की जांच का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया है कि इन कंपनियों ने जारी मुकदमों और कानूनी मामलों को प्रभावित करने के लिए अमेरिका की शीर्ष लॉ फर्मों के 1,000 से अधिक वकीलों, प्राइवेट इक्विटी फर्मों और फार्मास्युटिकल कंपनियों का डेटा हैक व चोरी किया।

End of Feed