अमेरिकी सीनेटर का दावा: भारत ने रूस से तेल खरीद घटाई, टैरिफ कम करने का किया आग्रह

सीनेटर ग्राहम ने दावा किया कि करीब एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के आवास पर था। वह इस बात पर जोर दे रहे थे कि भारत ने रूस से तेल खरीद काफी कम कर दी है और मुझसे राष्ट्रपति से टैरिफ घटाने की बात कहने को कहा। हालांकि भारत ने अभी उनके दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दावा किया है कि अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने उन्हें जानकारी दी कि नई दिल्ली ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में कमी की है और भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ को घटाने का आग्रह किया है।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम​

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम

ग्राहम ने कहा कि उन्होंने ‘एयर फोर्स वन’ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे पर बातचीत की। यह बातचीत उस प्रस्तावित टैरिफ बिल को लेकर हुई, जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों से आयातित वस्तुओं पर 500 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का प्रावधान है। ग्राहम के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए मॉस्को के साथ व्यापार करने वालों पर दबाव बनाना जरूरी है।

End of Feed