अफगानिस्तान में छोड़े गए अपने हथियार वापस लेगा अमेरिका? पाक को राहत देने वाला है रूबियो का यह बयान

US Secretary Marco Rubio : अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के कुछ समय बाद अपने पड़ोसी देश के साथ पाकिस्तान के संबंध धीरे-धीरे पटरी से उतरने लगे। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान उस पर हमले करता है और तालिबान इस आतंकवादी संगठन का समर्थन करता है।

US Secretary Marco Rubio : अमेरिका ने पाकिस्तान को राहत देने वाला बयान दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो साल 2021 में अफगानिस्तान में छोड़े गए अमेरिकी हथियार सहित सैन्य उपकरणों को वापस लेने के मुद्दे का हल निकालने के लिए तैयार हो गए हैं। अफगानिस्तान में करीब दो दशक तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला अमेरिका साल 2021 में अचानक से इस देश से निकल गया। हालांकि, उसने पीछे अपने भारी संख्या में हथियार अफगानिस्तान में छोड़ दिया। बताया जाता है कि तालिबान इन हथियारों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करता है।

Taliban

साल 2021 में अफगानिस्तान से निकल गया अमेरिका।-फाइल फोटो

इशाक डार से फोन पर हुई बातचीत

बयान के मुताबिक डिप्टी पीएम एवं विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान रूबियो ने इसकी घोषणा की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। डार ने कहा कि उनका देश कारोबार, निवेश और आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के साथ अपना सहयोग बढ़ाएगा। यही नहीं दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के ताजा हालात के बारे में भी चर्चा की। बयान के मुताबिक रूबियो ने कहा कि अफगानिस्तान में छोड़े गए अमेरिकी सैन्य उपकरण एवं हथियार के मुद्दे का हल निकालने की जरूरत है।

End of Feed