जनवरी से अब तक US ने निरस्त किए 85 हजार वीजा, 8 हजार छात्र भी हुए फैसले का शिकार

X पर अपने एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'जनवरी से अब तक 85,000 वीजा निरस्त हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रूबियो अपने आदेश पर दृढ़ता से कायम हैं और वे अभी रुकने वाले नहीं हैं।' विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इसमें 8000 छात्र भी शामिल हैं जिनका वीजा निरस्त हुआ है।

US revokes 85,000 visas : अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी से उसने अब तक 85 हजार वीजा समाप्त कर दिए हैं। मंत्रालय का कहना है कि ऐसा सीमा सुरक्षा और अप्रवासी नियमों को सख्ती से लागू करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। X पर अपने एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'जनवरी से अब तक 85,000 वीजा निरस्त हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रूबियो अपने आदेश पर दृढ़ता से कायम हैं और वे अभी रुकने वाले नहीं हैं।' विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इसमें 8000 छात्र भी शामिल हैं जिनका वीजा निरस्त हुआ है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

पोस्ट में ट्रंप की तस्वीर के साथ 'मेक अमेरिका सेफ अगेन' का स्लोगन दिया गया है। यानी अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

End of Feed