काला सागर में रूसी लड़ाकू विमानों ने किस तरह यूएस ड्रोन पर गिराया ईंधन, अमेरिका ने जारी किया वीडियो

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 16, 2023, 06:08 PM IST

काला सागर में हुई भिड़त को लेकर रूस और अमेरिका में तनाव बरकरार है। रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने इस मामले पर अपने रूसी समकक्षों से बात की है।

Russian Fighter Dumping Fuel Over Drone- अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने काला सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में अमेरिकी वायु सेना के निगरानी ड्रोन के मार्ग में रूसी लड़ाकू विमान द्वारा ईंधन डालने का वीडियो जारी किया है। गुरुवार को 42 सेकंड का यह वीडियो जारी किया गया। पेंटागन ने कहा कि वीडियो में एक रूसी एसयू-27 अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन के पीछे की तरफ से आ रहा है और इसके गुजरने पर ईंधन छोड़ना शुरू कर देता है।

US Drone US Russia jet collides

रूसी लड़ाकू विमानों ने यूएस ड्रोन पर गिराया ईंधन (Credit: Pentagon)

मानव रहित विमान ड्रोन पर ईंधन डाला

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने मंगलवार को एमक्यू-9 रीपर को समुद्र में गिरा दिया जब रूसी लड़ाकू विमान ने मानव रहित विमान पर ईंधन डाला जो इसके ऑप्टिकल(नजर रखने संबंधी) उपकरणों को देखने से रोकने और इसे क्षेत्र से बाहर निकालने और इसके प्रोपेलर को बाधित करने की कोशिश थी। वीडियो में ईंधन डाले जाने को लेकर टकराव के पहले या बाद की घटनाओं को नहीं दिखाया गया है।

लॉयड ऑस्टिन ने रूसी रक्षा मंत्री शोइगू से बात की

रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने रूसी लड़ाकू जेट विमानों के साथ मुठभेड़ के बाद अमेरिकी ड्रोन के नष्ट होने के बारे में अपने रूसी समकक्षों से बात की है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव के साथ बुधवार को अक्टूबर के बाद पहली बार कॉल की गई। विमानों के खतरनाक तरीके से एक-दूसरे के सामने आने के प्रयास असामान्य नहीं हैं लेकिन यूक्रेन में युद्ध के बीच हुई इस घटना ने चिंता बढ़ाई है कि ऐसे मामले अमेरिका और रूस को सीधे संघर्ष के करीब ला सकते हैं।

शोइगू ने अमेरिका पर लगाए आरोप

इस घटना के बाद दोनों देशों के रक्षा व सैन्य नेतृत्व के बीच हुई यह बातचीत इस मामले की गंभीरता को बयां करती है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने ऑस्टिन के साथ फोन पर हुई बातचीत को लेकर अपनी रिपोर्ट में कहा कि शोइगू ने अमेरिका पर यूक्रेन में उसके (रूस के) सैन्य अभियानों के कारण क्रेमलिन द्वारा लगाए गए उड़ान प्रतिबंधों की अनदेखी करके घटना को भड़काने का आरोप लगाया। रूस ने रूसी संघ के हितों के खिलाफ खुफिया गतिविधियों में तेजी का भी आरोप लगाया।

End Article
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के ...

End of Feed