अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: अगर रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी नहीं जीते तो डोनाल्ड ट्रंप का साथ देंगे विवेक रामास्वामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2023, 08:09 PM IST

US Presidential Election 2024: अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने संकेत दिया है कि वह उम्मीदवारी प्राप्त नहीं कर पाए तो ट्रंप को साथ देंगे।

US Presidential Election 2024: अमेरिका में 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी अपने-अपने उम्मीदवार चुनने के लिए कवायद में जुटे हुए हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने संकेत दिया है कि अगर वह रिपब्लिकन नामांकन नहीं जीतते हैं तो वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को साथ देंगे। रामास्वामी की यह टिप्पणी 38 वर्षीय बहु-करोड़पति बायोटेक उद्यमी से नेता बने रामास्वामी के यह कहने के कुछ दिनों बाद आई है कि उन्हें राष्ट्रपति के अलावा किसी अन्य पद में रुचि नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं।

​ US Presidential Election 2024, Vivek Ramaswamy will support Donald Trump

US Presidential Election 2024: विवेक रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप को साथ देने का दिया संकेत

रामास्वामी ने कहा कि उनका मानना है कि वह केवल राष्ट्रपति के रूप में ही इस देश को फिर से एकजुट कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि यदि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार उम्मीदवारी हासिल करते हैं तो वह उनके साथ उपराष्ट्रपति के रूप में काम कर सकते हैं। ब्रिटेन के जीबी न्यूज ने जब रामास्वामी से पूछा कि क्या वह 77 वर्षीय ट्रंप के उपराष्ट्रपति बनकर खुश होंगे तो उन्होंने कहा कि देखते है, यदि ऐसा होता है तो निश्चित रूप से मैं ऐसा करने को तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि वह नए हैं और उनकी उम्र ट्रंप से करीब आधी है लेकिन वह उन्हें व्हाइट हाउस में अपनी सेवाएं देने के लिए कह सकते हैं।

End of Feed