अमेरिका: चार्ली किर्क की हत्या के बाद राजनीतिक विरोधियों पर ट्रंप का शिकंजा, बोले- चल रही है बड़ी जांच

चार्ली किर्क की हत्या के मकसद की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक महान व्यक्ति का निधन हो गया। यह एक दुखद हफ्ता है। वह चार्ली किर्क की स्मृति में आयोजित एक सभा में शामिल होंगे।

Donald Trump on Charlie Kirk murder: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक महान व्यक्ति का निधन हो गया। यह एक दुखद हफ्ता है। वह चार्ली किर्क की स्मृति में आयोजित एक सभा में शामिल होंगे। वहीं, जब ट्रंप से रविवार को पूछा गया कि क्या किर्क की मृत्यु के बाद वह अपने राजनीतिक विरोधियों की जांच करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह पहले से ही अपने विरोधियों के खिलाफ जांच चलाए हुए हैं।

trump (1)

ट्रंप करीबी चार्ली किर्क की हत्या की करा रहे बड़ी जांच (Photo- PTI)

वामपंथी नेताओं के खिलाफ बड़ी जांच

न्यू जर्सी से वाशिंगटन वापस जाते वक्त ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'उन पर पहले से ही एक बड़ी जांच चल रही है, जिन लोगों के बारे में आप पारंपरिक रूप से कहेंगे कि वे वामपंथी हैं।' बता दें कि किर्क की मृत्यु के बाद की स्थिति राजनीतिक मतभेदों के बीच जनता के लिए सहनशीलता की खड़ी बन गई है।

End of Feed