Iran US Talk: वार्ता नाकाम होते ही फिर युद्ध छिड़ने के आसार, ईरान पर हमले का नया दौर शुरू कर सकते हैं ट्रंप

Islamabad Talk: इस्लामाबाद में बातचीत विफल होने के तुरंत बाद, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की कि 13 अप्रैल की रात (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) से ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण नाकेबंदी शुरू कर दी जाएगी।

US Iran War: इस्लामाबाद में हुई ईरान-यूएस शांति वार्ता के नाकाम होने के साथ ही एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सीमित सैन्य हमले फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। 15 दिन का युद्धविराम लागू होने के बाद से इन दिनों शांति बनी हुई है और ईरान-अमेरिका ने अपने हमले रोक दिए हैं। हालांकि, लेबनान पर इजराइल के हमले जारी हैं।

war us iran

ईरान पर फिर हमले शुरू कर सकता है अमेरिका

इसी बीच अमेरिका ने ऐलान किया है कि वह समुद्री घेराबंदी करेगा और होर्मुज से किसी भी ऐसे जहाज को गुजरने नहीं देगा जिसने ईरान को टोल अदा किया हो। इसी के साथ ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की समुद्री घेराबंदी (Blockade) के ऐलान के बाद तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब थे, लेकिन अमेरिका के अड़ियल रवैये ने सब बिगाड़ दिया।

End of Feed