मैं युद्ध नहीं रुकवाता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की हो जाती मौत, स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

2026 के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के मुद्दों पर अपनी बात रखी। खास तौर पर अप्रवासियों को लेकर अपने सख्त रुख को फिर सामने रखा। साथ ही एक बार फिर भारत-पाक युद्ध रुकवाने का भी दावा किया..

2026 State of the Union Address: 2026 के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के मुद्दों पर अपनी बात रखी। खास तौर पर अप्रवासियों को लेकर अपने सख्त रुख को फिर सामने रखा। इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर पुराना राग अलापते हुए दावा किया कि उन्होंने ही भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया है। ट्रंप ने कहा कि अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त किए। पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता। अगर मैं हस्तक्षेप न करता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो जाती ।

Trump address

ट्रंप का स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन

अवैध अप्रवासी अंग्रेजी नहीं बोलते

ट्रंप ने कहा, अधिकांश, बल्कि लगभग सभी, अवैध अप्रवासी अंग्रेजी नहीं बोलते हैं और दिशा, गति, खतरे या स्थान जैसे बुनियादी सड़क संकेतों को भी नहीं पढ़ सकते हैं। इसलिए आज रात मैं कांग्रेस से उस कानून को पारित करने का आह्वान करता हूं जिसे हम 'डेलीला कानून' कहेंगे, जो किसी भी राज्य को अवैध अप्रवासियों को वाणिज्यिक चालक लाइसेंस जारी करने से रोकता है।

End of Feed