अमेरिका के आयोवा में पोस्ट ऑफिस में चली गोलियां, दूसरी मंजिल पर हुए हमले में तीन घायल; हिरासत में संदिग्ध

US Post Office Firing: पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:10 बजे सीटी पर पोस्ट ऑफिस के अंदर से कई फोन कॉल आए थे, जिसमें बताया गया था कि कोई व्यक्ति दूसरी मंजिल पर गोलीबारी कर रहा है। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

US Post Office Firing: अमेरिका के आयोवा राज्य के डेस मोइनेस में गुरुवार सुबह एक पोस्ट ऑफिस में गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। डेस मोइनेस पुलिस के सार्जेंट पॉल पैरिजेक ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के अंदर से कई फोन कॉल आए थे। कॉल करने वालों ने बताया कि दूसरी मंजिल पर कोई व्यक्ति गोलीबारी कर रहा है।

Post Office AP

अमेरिका पोस्ट ऑफिस फायरिंग (फोटो साभार- AP)

डेस मोइनेस पोस्ट ऑफिस में फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:10 बजे सीटी पर पोस्ट ऑफिस के अंदर से कई फोन कॉल आए थे, जिसमें बताया गया था कि कोई व्यक्ति दूसरी मंजिल पर गोलीबारी कर रहा है। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में घायलों की चोटें जानलेवा नहीं बताई गई हैं। संदिग्ध को पोस्ट ऑफिस के ठीक बाहर हिरासत में लिया गया। फिलहाल संदिग्ध और घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। साथ ही गोलीबारी के पीछे की वजह के बारे में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed