होर्मुज से हटने लगी नाकेबंदी तो बेखौफ गुजरने लगे जहाज; ईरान ने भी नहीं की गोलीबारी, जानें पश्चिम एशिया में क्या हो रहा है

अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने समझौते के तहत नाकेबंदी हटाते हुए ईरान के बंदरगाहों से एक दर्जन से ज़्यादा जहाजों को जाने की इजाजत दे दी है।

ईरान-अमेरिका के बीच स्विटजरलैंड में शांति को लेकर ज्ञापन समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर से पहले ही अमेरिकी नौसेना ने नाकेबंदी हटा दी है। इतना ही नहीं, अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों से एक दर्जन से ज़्यादा जहाजों को जाने की इजाजत दे दी है।

होर्मुज से हटने लगी नाकेबंदी।

होर्मुज से हटने लगी नाकेबंदी।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने समझौते के तहत नाकेबंदी हटाते हुए ईरान के बंदरगाहों से एक दर्जन से ज़्यादा जहाजों को जाने की इजाजत दे दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि होर्मुज के जरिए अब तेल का परिवहन शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को इस जलमार्ग से 12.5 मिलियन बैरल से अधिक तेल का परिवहन हुआ। तेल परिवहन के शुरू होने को समझौते का तात्कालिक लाभ करार देते हुए वेंस ने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि समझौता ईरान के पक्ष में झुका हुआ है।

End of Feed