US Midterms: गवर्नर से लेकर 'सिटी काउंसिल' तक, अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मैदान में, दांव पर 52 लाख समुदाय की साख

Indian Americans in US Elections: अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में विवेक रामास्वामी, अरुणा मिलर और रो खन्ना समेत कई भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार मैदान में हैं। जानिए प्रमुख प्रत्याशियों और उनके मुकाबले के समीकरण।

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनावों में, गवर्नर से लेकर 'सिटी काउंसिल' सदस्य तक, कई भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार सार्वजनिक पदों के लिए मैदान में हैं, जो 52 लाख लोगों वाले अपने समुदाय के लिए सत्ता में हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ओहियो के गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे हैं और डेमोक्रेट एमी एक्टन के साथ उनकी कड़ी टक्कर है।

US Midterms: गवर्नर से लेकर 'सिटी काउंसिल' तक, अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मैदान में, दांव पर 52 लाख समुदाय की साख

US Midterms: गवर्नर से लेकर 'सिटी काउंसिल' तक, अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में भारतीय-अमेरिकी मैदान में, दांव पर 52 लाख समुदाय की साख

यदि रामास्वामी जीत जाते हैं, तो वह लुइसियाना के बॉबी जिंदल और साउथ कैरोलिना की निक्की हेली के बाद भारतीय मूल के तीसरे गवर्नर होंगे। मंगलवार को होने वाले मध्यावधि चुनावों में जहां कई भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं 1956 में दिलीप सिंह सौंद ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था।

End of Feed