US Midterm Elections: अमेरिकी कांग्रेस पर ट्रंप की साख दांव पर, प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स को बढ़त के आसार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान पूरा हो चुका है और मतगणना जारी है। चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस पर नियंत्रण का फैसला होगा। डेमोक्रेट्स को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव (Midterm Elections) के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं। अब मतों की गिनती की जा रही है। इन चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सामने अमेरिकी कांग्रेस पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की चुनौती है। मंगलवार को लाखों अमेरिकियों ने मतदान किया। इस चुनाव के नतीजों से यह तय होगा कि अमेरिकी संसद (कांग्रेस) पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बरकरार रहेगा या डेमोक्रेट्स निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) पर कब्जा जमा लेंगे, जबकि सीनेट के लिए दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है।

US Midterm Elections

अमेरिका में मतदान अंतिम दौर में

ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट, मतदाता नाराज

अमेरिकी इतिहास और राजनीतिक ट्रेंड्स के मुताबिक, मौजूदा राष्ट्रपति की पार्टी को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से लगभग हर मिडटर्म चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग अपने सबसे निचले स्तर के करीब चल रही है। मतदाता ईरान के साथ युद्ध, बढ़े हुए ईंधन के दामों और महंगाई को लेकर खासे नाराज और चिंतित नजर आ रहे हैं।

End of Feed