कौन हैं पिया डांडिया जिन्होंने फ्लोरिडा से जीता चुनाव? डेमोक्रेट्स को सबसे मुश्किल सीट जिताई

पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद के निचले सदन में पहुंचने वाली नई भारतीय-अमेरिकी सांसद बन गई हैं।

Pia Dandiya wins Florida: भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मरीन कॉर्प्स के पूर्व सैनिक केसी असकर (Casey Askar) को एक कड़े मुकाबले में मात दी। मंगलवार को घोषित परिणामों के अनुसार, पूर्व हाई स्कूल प्रिंसिपल डांडिया ने 51.9 प्रतिशत वोट प्राप्त कर अमेरिका की सबसे नई भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद बन गईं। उनके प्रतिद्वंद्वी अस्कर को 49.1 प्रतिशत वोट मिले।

pia dandiya

पिया डांडिया ने फ्लोरिडा से जीता चुनाव

भारत से अमेरिका में आकर बसे माता-पिता की बेटी पिया डांडिया ने इससे पहले फ्लोरिडा के 21वें डिस्ट्रिक्ट से प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष रिपब्लिकन ब्रायन मास्ट को चुनौती देने की कोशिश की थी। पूर्व हाई स्कूल प्रिंसिपल बाद में दक्षिण फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट में चली गईं, जो पुनर्गठन के बाद बना था और जहां कोई मौजूदा सांसद चुनाव नहीं लड़ रहा था।

End of Feed