अमेरिका हर दिन भारत-पाकिस्तान की स्थिति पर रखता है नजर, बोले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका मौजूदा संघर्षों में युद्धविराम की अपील करता रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब शत्रुता जारी रहती है, तो बातचीत करना मुश्किल होता है।

Marco Rubio: ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए गए साक्षात्कार में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया, जिसके बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने इसे रुकवाया। रूबियो ने कहा, मुझे लगता है कि हम बहुत भाग्यशाली हैं और हमें एक ऐसे राष्ट्रपति के लिए आभारी होना चाहिए, जिन्होंने शांति बहाली को अपने प्रशासन की प्राथमिकता बनाया है। हमने इसे कंबोडिया और थाईलैंड में देखा है। हमने इसे भारत-पाकिस्तान में देखा है। हमने इसे रवांडा और डीआरसी में देखा है। और हम दुनिया में शांति लाने के लिए हर संभव अवसर का लाभ उठाते रहेंगे।

Marco Rubio

भारत-पाक पर मार्को रुबियो का बयान (AP)

यूक्रेन युद्ध का भी किया जिक्र

मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ-साथ उन अन्य वैश्विक क्षेत्रों की स्थिति पर हर दिन नजर रखता है जहां तनाव बना हुआ है। रुबियो ने कहा, हम हर दिन पाकिस्तान और भारत के बीच, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच क्या हो रहा है, इस पर नजर रखते हैं। रुबियो ने कहा कि अमेरिका मौजूदा संघर्षों में युद्धविराम की अपील करता रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब शत्रुता जारी रहती है, तो बातचीत करना मुश्किल होता है। यूक्रेन में युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, युद्धविराम का एकमात्र तरीका यह है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हों। रूस इस पर सहमत नहीं हुआ है।

End of Feed