Iran US, Israel War Live Updates: इजरायल ने लेबनान पर की भीषण बमबारी, ट्रंप बोले- युद्धविराम समझौते में लेबनान शामिल नहीं
ट्रंप ने दी थी धमकी
ट्रंप का कहना था कि मध्यस्थों के जरिए भेजे गए अमेरिकी संघर्ष विराम प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया अहम तो है, लेकिन काफी नहीं है वहीं इसके जवाब में ईरान का कहना है कि ट्रंप की धमकियों को लेकर ईरान का रूख साफ है कि वह भी इसको लेकर पलटवार की तैयारियों के साथ मैदान में है उसने कहा कि 'अमेरिकी नेताओं में यह अंदाजा लगाने की काबिलियत नहीं है कि अगर उन्होंने हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया, तो हमारे लड़ाकू विमानों की जद में कौन-कौन सी अहम चीजें आ जाएंगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'अगर US की सेना ने हमारी 'रेड लाइन' पार की, तो हमारा जवाब इस इलाके से भी आगे तक जाएगा।' ट्रंप की धमकी की समय सीमा खत्म हो रही है, दुनिया की निगाहें इस ओर लगी हैं कि क्या होने वाला है-
-ट्रंप ने कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान को चीन ने राजी किया
-ईरान में जश्न का माहौल है, लोग खुशी मना रहे हैं
-'अस्थाई सीजफायर' पर इजराइल के मन में संदेह
सीजफायर के तहत हिजबुल्लाह के खिलाफ रुकने चाहिए इजरायली हमले: अराघची
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को भेजे एक संदेश में कहा कि सीजफायर के तहत लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमले खत्म होना चाहिए। अराघची ने ज़ोर देकर कहा कि यह अमेरिका के साथ हुए सीजफायर समझौते का ही एक हिस्सा है, जबकि इज़रायल ने इसके विपरीत बात कही है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "दुनिया लेबनान में हो रहे नरसंहारों को देख रही है। अब गेंद अमेरिका के पाले में है, और दुनिया यह देख रही है कि क्या वह अपनी प्रतिबद्धताओं पर अमल करेगा।"युद्धविराम समझौते में लेबनान शामिल नहीं: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि लेबनान को युद्धविराम समझौते में "हिज़्बुल्लाह की वजह से" शामिल नहीं किया गया है। ट्रंप ने ’पीबीएस न्यूज़ आवर’ के साथ एक संक्षिप्त टेलीफोन साक्षात्कार में कहा, "उन्हें समझौते में शामिल नहीं किया गया है। इसे भी ध्यान रखा जाएगा। सब ठीक है।" जब उनसे लेबनान में इज़राइल द्वारा लगातार हमले जारी रखने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "यह समझौते का हिस्सा है - यह तो सभी जानते हैं। यह एक अलग झड़प है।"इजरायल ने लेबनान पर की भीषण बमबारी, 89 लोगों ने गंवाई जान, 700 लोग घायल
ईरान के साथ सीजफायर लागू होने के कुछ घंटों बाद इजरायल ने बुधवार को बेरूत समेत लेबनान के कई हिस्सों पर जमकर बमबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने महज 10 मिनट के भीतर 100 से ज्यादा ठिकानों पर कहर बरपाया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 लोग घायल हो गए।ईरान ने सीजफायर के लिए कीं मिन्नतें: अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा
अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान ने इस सीजफायर के लिए मिन्नतें कीं और हम सब इस बात को जानते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना समंदर में समा चुकी है और वायुसेना पूरी तरह से तबाह हो गई। ईरान के पास अब किसी भी तरह का कोई व्यापक हवाई रक्षा तंत्र नहीं बचा है।ईरान में दबे यूरेनियम को खोदकर निकालेगा अमेरिका: ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर उसके उस संवर्द्धित यूरेनियम को ’’खोदकर निकालने’’ का काम करेगा, जो पिछले साल गर्मियों में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के दौरान जमीन में दब गया था। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि ’’यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जायेगा’’ और जून में हुए हमलों के बाद से इस सामग्री को छुआ तक नहीं गया है। हालांकि, ईरान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।ट्रंप ने ईरान और टैरिफ पर क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा, जिसके बारे में हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही फायदेमंद 'सत्ता परिवर्तन' (Regime Change) के दौर से गुजरा है! अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं होगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई (B-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु धूल को खोदकर बाहर निकाल देगा। यह अभी भी, और पहले भी, बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी (Space Force!) के तहत रहा है। हमले की तारीख से लेकर अब तक किसी भी चीज को छुआ नहीं गया है। हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के बारे में बातचीत कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे। 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।'राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, अमेरिका को बेचे जाने वाले उसके सभी सामानों पर तत्काल प्रभाव से 50% टैरिफ लगा दिया जाएगा। इसमें कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी!।
ईरान की तेल रिफाइनरी पर हमला, पलटवार में ईरानी ड्रोनों ने कुवैत के तेल, बिजली संयंत्रों को बनाया निशाना, सीजफायर के बाद फिर हमले
ईरान के सरकारी टेलीविजन का कहना है कि संघर्ष-विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, ईरान के लावान द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ। वहीं, ईरानी ड्रोनों ने कुवैत के तेल और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया।इराक ने हफ्तों तक बंद रहने के बाद अपना हवाई क्षेत्र और सभी हवाई अड्डे फिर से खोल दिए
राष्ट्रीय कामकाज को सामान्य बनाने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर, इराकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (ICAA) ने आधिकारिक तौर पर देश के हवाई क्षेत्र और सभी कमर्शियल हवाई अड्डों को तत्काल प्रभाव से फिर से खोलने की घोषणा की है।यह घोषणा प्राधिकरण के प्रमुख, बेंगिन रेकानी ने की, जिन्होंने IraqiNews को मिले एक बयान में पुष्टि की कि हवाई क्षेत्र और इराक के सभी हवाई अड्डे आज से खुल जाएंगे। यह फैसला हफ्तों से चले आ रहे युद्ध के खत्म होने का संकेत है, जिसने क्षेत्रीय 'चौथे खाड़ी युद्ध' के दौरान एहतियात के तौर पर पूरे देश में कमर्शियल यात्रा को प्रभावी रूप से रोक दिया था।
ईरान को चीन ने राजी किया-ट्रंप
सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समाचार एजेंसी AFP से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि युद्धविराम पर बातचीत के लिए ईरान को चीन ने राजी किया।'अस्थाई सीजफायर' पर इजराइल के मन में संदेह
ईरान के साथ अमेरिका की सीजफायर डील तो हो गई है लेकिन इस दो सप्ताह के समझौते को लेकर इजराइल के मन में संदेह है। सीएनएन ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से कहा है कि इजराइल को इस सीजफायर को लेकर अपनी चिंताएं हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस सीजफायर डील में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को देखते हुए वह इस समझौते का सम्मान करेगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस सीजफायर डील के लिए इजराइल पूरी तरह से तैयार नहीं था क्योंकि ईरान में वह अभी और ठिकानों को निशाना और सैन्य कार्रवाई के जरिए लक्ष्यों को हासिल करना चाहता था।ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान
अमेरिका ईरान के बीच आखिरकार सीजफायर हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आज रात (बुधवार रात) होने वाले भीषण हमलों को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का द्विपक्षीय युद्धविराम (Double-sided Ceasefire) लागू होगा।सऊदी अरब और बहरीन के बीच का मुख्य पुल बंद
सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला मुख्य पुल, किंग फहद कॉज़वे, मंगलवार को दूसरी बार एहतियाती कदम के तौर पर बंद कर दिया गया। यह कदम पूर्वी प्रांत में 'नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म' द्वारा जारी अलर्ट के बाद उठाया गया। किंग फहद कॉज़वे अथॉरिटी ने मंगलवार शाम 'X' पर बताया कि वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।UAE ने UN में गतिरोध पर खेद व्यक्त किया
संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसे इस बात का 'गहरा खेद' है कि UN सुरक्षा परिषद होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की सुरक्षा से जुड़े प्रस्ताव को पारित करने में विफल रही; इसके साथ ही उसने नए सिरे से अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई का आह्वान किया।
पाक ने इजरायल पर अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम वार्ता को बिगाड़ने का लगाया आरोप
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि उसने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम वार्ता को आसान बनाने के इस्लामाबाद के प्रयासों को तब बिगाड़ने की कोशिश की, जब 'दोनों पक्ष बातचीत के लिए बैठने की स्थिति में थे।'रूस और चीन ने मध्य पूर्व के लिए एक वैकल्पिक प्रस्ताव पेश किया
रूस और चीन ने मध्य पूर्व के लिए एक वैकल्पिक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें समुद्री सुरक्षा भी शामिल है।'हालात जल्द नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं...'कतर की चेतावनी
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब डिप्लोमेसी का समय तेजी से खत्म हो रहा है और जल्द ही हालात कंट्रोल से बाहर जा सकते हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और मोलभाव के कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद नहीं
तेहरान टाइम्स की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और मोलभाव के कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद नहीं हुए हैं। यह रिपोर्ट उन कई दावों के कुछ ही देर बाद आई, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने दोनों देशों के बीच बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।
ईरान के कई शहरों में लोग मानव श्रृंखला बनाते हुए, पुलों और बिजली संयंत्रों के आसपास इकट्ठा होते देखे गए
बहरीन में अमेरिकी दूतावास का अलर्ट
बहरीन में स्थिति को देखते हुए बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने सभी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को घरों के अंदर ही रहने का निर्देश दिया है। साथ ही वहां रह रहे अमेरिकी नागरिकों को भी यही सलाह दी गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि लोग सुरक्षित जगह पर रहें।हालत गंभीर,यह सबसे बड़ा तेल-गैस संकट, बोले IEA चीफ
होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से पैदा हुआ तेल और गैस संकट बहुत गंभीर हो गया है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा है कि यह संकट 1973, 1979 और 2022 के ऊर्जा संकटों से भी ज्यादा बड़ा है।
तेहरान के ऊपर हवाई सुरक्षा प्रणालियां सक्रिय
ईरान की बोर्ना समाचार एजेंसी के अनुसार, तेहरान के ऊपर हवाई सुरक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया गया, जिसके बाद लड़ाकू विमान शहर भर में कम ऊंचाई पर उड़ान भरते देखे गए।
इस बहादुर ईरानी का मुक़ाबला गोला बारूद क्या करेगा!, अमेरिकी मिसाइलों को संगीत से जोरदार जवाब
ईरान के जज्बे के आगे झुकेंगे Trump.. पावर प्लांट से लेकर पुलों को बचाने के लिए सामने आए ईरानी @SushantBSinha की 'न्यूज़ की पाठशाला' में देखिए, क्या तबाही मचाने वाले हैं President of the United States ? #NewsKiPathshala #Iran #WarCrimes
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) April 7, 2026
[ Nuclear | Iranians | Civilization ] pic.twitter.com/9ShUeHmNsN
UN में होर्मुज स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव गिरा
ईरान संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) में होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर लाया गया प्रस्ताव पास नहीं हो सका। रूस और चीन ने इस पर वीटो कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव में किसी तरह की सैन्य कार्रवाई की बात नहीं थी।ईरान ने इज़रायल पर मिसाइल दागी
इज़रायली सेना ने बताया कि ईरान ने मध्य इज़रायल की ओर एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसके बाद मध्य क्षेत्रों और वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। IDF के अनुसार, मिसाइल को "प्रोटोकॉल के तहत" एक खुले इलाके में गिरने दिया गया, और किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।Iran में स्थानीय नागरिकों काजेरूं पावर प्लांट के बाहर ने बनाई ह्यूमन चेन
Human chain formed in front of the Kazeroon combined-cycle power plant.
— Iran Exclusive (@24_70xu) April 7, 2026
Iranians do not fear death—when it comes to their country, every Iranian is ready to sacrifice their life. pic.twitter.com/X32Zw7hyDQ
'हम ईरान में आतंकवादी शासन को कुचल रहे हैं...' बोले PM नेतन्याहू
PM नेतन्याहू ने कहा- 'हम ईरान में आतंकवादी शासन को कुचल रहे हैं। लेकिन हम ऐसा और भी अधिक जोर-शोर से और बढ़ती हुई ताकत के साथ कर रहे हैं। कल, हमने परिवहन विमानों और दर्जनों हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर दिया। आज, हमने उन रेल पटरियों और पुलों पर हमला किया जिनका इस्तेमाल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स करते हैं।'ईरान का दावा- 'खर्ग द्वीप पर हमले के बाद बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं'
ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद भी ईरान का खर्ग द्वीप उसके नियंत्रण में है। और वहां के अहम बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी सेना ने खर्ग द्वीप पर 50 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।व्हाइट हाउस ने ईरान पर परमाणु हमले के दावों को किया खारिज
व्हाइट हाउस ने उन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की हालिया टिप्पणियों में ईरान पर संभावित परमाणु हमले का संकेत दिया गया था। व्हाइट हाउस ने जोर देकर कहा कि ऐसा कोई भी संकेत नहीं दिया गया था। जब जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका के पास ऐसे हथियार हैं जिनका इस्तेमाल करने का फैसला उसने 'अभी तक नहीं किया है।'ईरान का कहना है कि कूटनीतिक रास्ते पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं
ईरान के सरकारी अखबार 'तेहरान टाइम्स' ने कहा है कि अमेरिका के साथ कूटनीतिक और अप्रत्यक्ष रास्ते बंद नहीं हुए हैं। यह बात उन पिछली रिपोर्टों के विपरीत है जिनमें कहा गया था कि सभी तरह का संवाद निलंबित कर दिया गया है।
Iran में स्थानीय नागरिकों काजेरूं पावर प्लांट के बाहर ने बनाई ह्यूमन चेन
ईरान के फार्स प्रांत स्थित काजेरूं पावर प्लांट के बाहर आज जुनून का माहौल देखने को मिला, जहां हजारों लोगों ने इकट्ठा होकर अमेरिका के संभावित हमलों के खिलाफ एक मजबूत 'ह्यूमन चेन' बना दी। स्थानीय नागरिक अपने पावर प्लांट को बचाने के लिए घंटों तक एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े रहे, जो सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल के लिए एक बड़ी चुनौती है।ईरान ने कहा- डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटे पहले, US से कोई बातचीत नहीं
ईरान ने US के साथ बातचीत के सभी सीधे और परोक्ष रास्ते बंद कर दिए हैं। यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप की उस चेतावनी के कुछ घंटे बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर तेहरान उनकी तय डेडलाइन तक सीजफायर पर सहमत नहीं हुआ, तो 'पूरी की पूरी एक सभ्यता खत्म हो जाएगी'
भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
भारत सरकार ने वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए एक बेहद गंभीर और जरूरी एडवाइजरी जारी की है 7 अप्रैल को जारी इस आधिकारिक सूचना में विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक फिलहाल 'जहां हैं, वहीं रहें' और किसी भी तरह की अनावश्यक आवाजाही या यात्रा से पूरी तरह बचें सरकार ने सख्त निर्देश दिया है कि अगर कोई नागरिक ईरान के भीतर कहीं जाना चाहता है या सीमा पार करने की कोशिश कर रहा है, तो वह बिना तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की अनुमति और मार्गदर्शन के ऐसा बिल्कुल न करे।शाहिद राजाई पावर प्लांट के बाहर ईरानियों ने बनाई ह्यूमन चेन
जंग के बीच ईरान में पावर प्लांट्स के बाहर जुटे लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) April 7, 2026
◆ बिजली संयंत्रों को बचाने के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला @Rrakesh_Pandey #Iran #IranWar #IranUSWar #USIranWar #Israel pic.twitter.com/37OZih3uFv
'...तो हमारे लड़ाकू विमानों की जद में कौन-कौन सी अहम चीजें आ जाएंगी'
ईरान के सरकारी मीडिया ने रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के एक बयान की रिपोर्ट दी है, जिसमें कहा गया है कि अगर US ने आम लोगों की सुविधाओं पर हमला किया, तो वह भी वैसा ही जवाब देने में जरा भी नहीं हिचकिचाएगा और कहा, 'हम अमेरिका और उसके साथियों के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ऐसा कुछ करेंगे, जिससे वे और उनके सहयोगी इस इलाके के तेल और गैस से कई सालों तक महरूम रह जाएंगे।' इसमें आगे कहा गया है, 'अमेरिकी नेताओं में यह अंदाजा लगाने की काबिलियत नहीं है कि अगर उन्होंने हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया, तो हमारे लड़ाकू विमानों की जद में कौन-कौन सी अहम चीजें आ जाएंगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'अगर US की सेना ने हमारी 'रेड लाइन' पार की, तो हमारा जवाब इस इलाके से भी आगे तक जाएगा।'पलटवार की तैयारियों के साथ मैदान में ईरान भी
ट्रंप का कहना है कि मध्यस्थों के जरिए भेजे गए अमेरिकी संघर्ष विराम प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया अहम तो है, लेकिन काफी नहीं है वहीं इसके जवाब में ईरान का कहना है कि ट्रंप की धमकियों को लेकर ईरान का रूख साफ है कि ईरान भी इसको लेकर पलटवार की तैयारियों के साथ मैदान में है।
ईरान के कई शहरों में बिजली आपूर्ति हुई ठप, रेल सेवाएं भी बाधित
ईरान के कराज शहर में अमेरिकी हमले से ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई वहीं चेतावनी के बाद ईरान में रेल सेवाएं भी बाधित हो गईं थीं।
47 साल के शोषण का होगा अंत बोले ट्रंप
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान देते हुए कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा उन्होंने आशंका जताई कि हालात गंभीर हैं, लेकिन पूर्ण और व्यापक सत्ता परिवर्तन के बाद बेहतर और कम कट्टर नेतृत्व उभर सकता है।
समयसीमा के खत्म होने से पहले ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला
युद्धविराम और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की ट्रंप द्वारा दी गई समयसीमा के खत्म होने से पहले ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला हुआ है। ईरान की सरकारी मीडिया मेहर न्यूज एजेंसी ने ये दावा किया है। ईरानी मीडिया ने बताया कि आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित महत्वपूर्ण खर्ग द्वीप के क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली है।
ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है'
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमकी देते हुए कहा था कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है।नेपाल में बूढी गंडकी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हड़कंप, कई घर बहे, नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट
सऊदी अरब में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 लोगों की मौत और 300 घायल, हूतियों पर आरोप
होर्मुज के पास बड़ा हादसा, समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर आग की लपटों में घिरा तेल टैंकर
'स्मित मच्छार पूरी मानवता के नायक', इजरायली राष्ट्रपति ने भारतीय कैप्टन की तारीफ में पढ़े कसीदे; यरुशलम में देंगे सर्वोच्च सम्मान
ट्रंप ने पुतिन से हाथ मिला जेलेंस्की को दिखाई आंख, बोले- यूक्रेन चुने अपना नया राष्ट्रपति
© 2026 Times Horizon Private Limited
