US-Iran जंग में ब्रिटेन की एंट्री! कीर स्टार्मर सरकार ने अमेरिका को दी सैन्य बेस इस्तेमाल की इजाजत; आग बबूला हुआ ईरान

US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ब्रिटेन ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। कीर स्टार्मर सरकार का कहना है कि यह कदम “सामूहिक आत्मरक्षा” के तहत उठाया गया है, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते खतरे को देखते हुए। वहीं ईरान ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि ब्रिटेन का यह कदम क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकता है और ईरान अपने आत्मरक्षा के अधिकार का पूरा इस्तेमाल करेगा।

US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग में ब्रिटेन की भी एंट्री हो चुकी है। दरअसल, कीर स्टार्मर सरकार ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है, ताकि ईरान के उन मिसाइल ठिकानों पर कार्रवाई की जा सके जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

us iran war

ब्रिटेन ने अमेरिका को दिया अपना सैन्य बेस इस्तेमाल करने की इजाजत।

ब्रिटेन ने क्या कहा?

डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार, शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में ईरान के साथ बढ़ते तनाव और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में व्यवधान पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्रिटेन सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कदम “सामूहिक आत्मरक्षा” के तहत उठाया गया है और इसमें अमेरिका के रक्षात्मक अभियानों को भी शामिल किया गया है।

End of Feed